स्थान: संजीवनी संस्थान, बरजी, दानगंज, वाराणसी  | तिथि: 21 जून 2025

आज का दिन संजीवनी संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बन गया, जब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ एक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने उल्लासपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य योग के माध्यम से बच्चों के

‍शारीरिक लचीलापन, |  मानसिक संतुलन और  |  आत्मविश्वास को सशक्त बनाना था।

यह योग सत्र विशेष रूप से बच्चों की क्षमताओं और ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार तैयार किया गया कि हर बच्चा खुशी और सहजता के साथ सहभागी बन सके।

बच्चों की मुस्कान, उनकी ऊर्जा और योग के माध्यम से आत्मिक जुड़ाव ने इस दिवस को अद्भुत और अविस्मरणीय बना दिया।

यह कार्यक्रम डॉ. वी. एस. पांडेय, महासचिव, संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रेरणादायी नेतृत्व में और पूरे संजीवनी परिवार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दिलीप सिंह पटेल जी क्षेत्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, विशिस्ट अथिथि प्रोफेसर श्री सुजीत कुमार दुबे जी प्रबन्ध संकाय BHU, श्री नागेन्द्र रघुबंशी जी, श्री रंनदीप सिंह जी, श्री सुरेश सिंह जी श्री के के चौबे जी, श्री दिवाकर द्रिवेदी जी, श्री शशि प्रकाश मिश्रा जी, अजय कुमार श्रीवास्तव, चन्दनपाण्डेय, आकाश सिंह एवं उपस्थित अन्य सभी गणमान्यजनों ने दिव्यांग बच्चो के साथ मिलकर योग किया और  बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया।

योग सत्र के पश्चात सभी बच्चों को इस अवसर पर अंकुरित चना और अंकुरित मुंग, गुड के साथ खिलाया गया और अंत में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए संस्थान परिसर में दो पौधे भी लगाकर यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ पर्यावरण भी आवश्यक है।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट रूप से सिद्ध किया कि योग न केवल शारीरिक व्यायाम है, बल्कि यह समावेशन, स्वीकार्यता, और आंतरिक शक्ति का माध्यम भी है। कार्यक्रम में विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों की क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए योग सत्र तैयार किया गया, जहाँ हर बच्चे को अपनापन, सहजता और प्रोत्साहन मिला।

इस आयोजन ने न केवल एक पर्व की तरह योग दिवस को मनाया, बल्कि समावेशन, सम्मान और संवेदना को भी केंद्र में रखा